" कुरूद महाविद्यालय में थैलेसीमियॉ एवं सिकलसेल पर जागरूकता कार्यक्रम "

दिनांक: 16-01-2024

कुरूद, 27 बटालियन एन.सी.सी. रायपुर के कमान अधिकारी कर्नल सौरभ कुमार के निर्देषानुसार संत गुरू घासीदास षासकीय स्नातकोŸार महाविद्यालय कुरूद के एन.सी.सी. इकाई के द्वारा थैलेसीमियॉ एवं सिकलसेल पर जागरूकता कार्यक्रम रखा गया जिसके अंतर्गत 27 बटालियन के पी आई स्टाफ सूबेदार सुनील षर्मा ने इस पर कैडेटों को जानकारी दी। जिसमें बताया गया कि यह अनुवांषिक रोग है। इसमें रक्त में हिमोग्लोबिन के कण का विकास उपयुक्त नहीं हो पाता जिससे षरीर को कार्य करने में व उसके विकास में बाधा होती हैं। यही थैलेसीमिया से ग्रस्त दो महिला पुरूश का विवाह होने से इस रोग से ग्रस्त बच्चे की संभावना अधिक होती हैं। इस व्याख्यान के अंतर्गत थैलेसीमिया के प्रकार एवं इसके लक्षण आदि के बारे में विस्तार से बताया गया। इसके वैज्ञानिक पक्ष पर महाविद्यालय के ए एन ओ मेजर डॉ. ओमजी गुप्ता द्वारा अवगत कराया गया। जिसके अंतर्गत थैलेसीमिया बच्चे के जन्म की रोकथाम। इसकी जांच कैसे कराई जाए। यदि जांच में इस बीमारी का पता चलता हैं तो क्या-क्या कदम उठाए जानें चाहिए इसकी जानकारी, यदि कोई आपात स्थिति हो तो क्या करना चाहिए इसकी जानकारी, इसके उपचार, दुश्प्रभाव और इस रोग के जेनेटिक हस्तांतरण की जानकारी दी गई। इस आयोजन के अंतर्गत कैडेटों के मध्य सामूहिक चर्चा का कार्यक्रम रखा गया। इस अवसर पर कैडेटों के द्वारा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया जिसे संस्था के प्राचार्य डॉ. डी.के. राठौर के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस जागरूकता रैली में कैडेटों ने कुरूद के षांती नगर क्षेत्र में थैलेसीमिया एवं सिकल सेल की जानकारी युक्त पैमफ्लेट सामान्य जन में वितरित किए गए। इस कार्यक्रम में संस्था के बावन कैडेटों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।