" MCom Internship Programme "
दिनांक: 08-07-2025
कुरूद- संत गुरू घासीदास, शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कुरूद, जिला-धमतरी के एम.काॅम द्वितीय सेमेस्टर में अध्ययनरत् दस छात्रों को नगर पंचायत कुरूद में इंटर्नशिप कराया गया, छात्र नगर पंचायत के विभिन्न विभागो की कार्य प्रणाली से परिचित हुये, छात्रों को प्रशिक्षित कराने में मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं स्टाॅफ ने भरपूर सहयोग प्रदान किया, यह प्रशिक्षण कार्यक्रम वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष पवन कुमार ताम्रकार तथा जनभागीदारी सदस्य भोजराम चंद्राकर के प्रयास से संपन्न हुआ, महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. अरूण कुमार मिश्रा ने नगर पंचायत कार्यालय के द्वारा किये गये छात्रहित में सहयोग के लिए आभार प्रकट किया तथा भविष्य में ऐसे ही सहयोग की अपेक्षा कि गई।