" कुरूद महाविद्यालय में हुआ अंतर-महाविद्यालयीन जूडो प्रतियोगिता का आयोजन "
दिनांक: 16-10-2026
कुरूद। संत गुरु घासीदास शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कुरूद में अंतर-महाविद्यालयीन जूडो प्रतियोगिता का शानदार आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर और संत गुरु घासीदास शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कुरूद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई। इस खेल महाकुंभ में विश्वविद्यालय से संबद्ध कुल 15 शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया और विभिन्न वजन वर्गों में अपनी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। भव्य उद्घाटन समारोह कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. आर. के. पाण्डेय की अध्यक्षता में हुआ। उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा विभाग (छ.ग. शासन) के पूर्व खेल समन्वयक श्री रूपेन्द्र चौहान और विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त वरिष्ठ क्रीडा अधिकारी डॉ. रामानंद यदू थे। इस अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापक श्री एम. एस. साहू और डॉ. सरस्वती घृतलहरे भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन प्राणीशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. हित नारायण टंडन ने किया। सफल आयोजन में विशेष भूमिका इस गरिमामयी प्रतियोगिता को सफल बनाने में खेल विभाग के प्रमुख श्री हरि राम साहू और शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रमुख मेजर डॉ. ओमजी गुप्ता की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका रही। चयनकर्ता और रेफरी पैनल खिलाड़ियों के निष्पक्ष मूल्यांकन और मैच संचालन के लिए एक विशेषज्ञ दल मौजूद था। मुख्य चयनकर्ता के रूप में डॉ. ओमजी गुप्ता सहायक प्राध्यापक (शारीरिक शिक्षा), श्री आदित्य सिंह ठाकुर रायपुर भाठागांव जूडो स्पोर्ट्स और डॉ. चन्द्रशेखर बांधे कन्या महाविद्यालय धमतरी के खेल अधिकारी ने जिम्मेदारी संभाली। वहीं रेफरी की भूमिका कार्तिक स्वामी मुदलियार (रेलवे), के. हेमंत कुमार (डी.डब्लू.पी.एस. स्कूल रायपुर) भगवती सूर्यवंशी (भिलाई), राजसिंह (भिलाई), वर्षा मिरी (एम.एस.एम.भांठापारा) और आशीष यादव (आर.डी.तिवारी स्कूल रायपुर) ने बखूबी निभाई। समापन एवं पुरस्कार वितरण इस प्रतियोगिता का परिणाम निम्नानुसार रहा - पुरुष वर्ग में 60 किलोग्राम वजन में- , संदीप रात्रे (विप्र महाविद्यालय रायपुर) - प्रथम, मानस्वी (जी.एन.ए. महाविद्यालय भांठापारा) - द्वितीय, दुर्गेश पटेल (कंडेल महाविद्यालय धमतरी) - तृतीय स्थान पर रहें। इसी प्रकार पुरुष वर्ग में 66 किलोग्राम वजन में - अपूर्व सोनी (विप्र कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय रायपुर) - प्रथम, नवीन डोंगरे (जी.एन.ए. महाविद्यालय भाटापारा) - द्वितीय एवं कामेश (राजिव लोचन महाविद्यालय राजिम)- तृतीय स्थान पर रहे। स्थान पर रहें , पुरुष वर्ग में 73 किलोग्राम वजन में- प्रियांशु नेताम ( विप्र कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय रायपुर ) - प्रथम, अंकित दिवाकर (जी.एन.ए. महाविद्यालय भाटापारा) - द्वितीय स्थान पर रहें , पुरुष वर्ग में 81 किलोग्राम वजन में - श्यामकिशोर यादव (नेताजी शुभाष महाविद्यालय अभनपुर) - प्रथम, दुष्यंत साहू (जी.एन.ए. महाविद्यालय भाटापारा) - द्वितीय इसी प्रकार 90 किलोग्राम वजन में- भूपेन्द्र कुमार ( राजिव लोचन महाविद्यालय राजिम) - प्रथम , महिला वर्ग के में 48 किलोग्राम वजन में - ट्विंकल सारथी ( डागा महाविद्यालय रायपुर) - प्रथम, प्राची बंसोड़ ( जी.एन.ए. महाविद्यालय भांठापारा) - द्वितीय, 52 किलोग्राम वजन में - प्रिया विश्वकर्मा ( डी.बी.महाविद्यालय रायपुर) - प्रथम, खुशी श्रीवाश (विप्र महाविद्यालय रायपुर) - द्वितीय, भूमिका डोंडे (जी.एन.ए. महाविद्यालय भांठापारा) तृतीय 57 किलोग्राम वजन में- बच्छला पवित्रा (डी.बी.महाविद्यालय रायपुर) - प्रथम, अंजली साहू (जी.एन.ए. महाविद्यालय भांठापारा) - द्वितीय, 63 किलोग्राम वजन में- अनुस्था मित्तल (यू.टी.डी. रायपुर) - प्रथम, लक्ष्मी साहू (कन्या महावि. धमतरी) - द्वितीय, सोनवाश बानू (जी.एन.ए. महाविद्यालय भाटापारा) - तृतीय तथा 70 किलोग्राम वजन में - प्राची चौबे (यू.टी.डी. रायपुर) - प्रथम, अवंती कामरी (जी.एन.ए. महाविद्यालय भांठापारा) - द्वितीय , शिखा शर्मा (डागा महाविद्यालय रायपुर) तृतीय स्थान पर रहें। 78 किलोग्राम वजन में - दीपशिखा तिवारी (सेंट पैलोटी महाविद्यालय रायपुर) - प्रथम, भावना साहू (डागा महाविद्यालय रायपुर) - द्वितीय 78 किलोग्राम वजन से उपर में - नीकिता मिश्रा (डागा महाविद्यालय रायपुर) - प्रथम, स्वेलहा खान (जी.एन.ए.महाविद्यालय भांठापारा) - द्वितीय इस पूरे आयोजन के दौरान प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी श्री हरि राम साहू, अतिथि क्रीडा अधिकारी श्रीमती जानकी साहू, श्री अमित टंडन, सुश्री चित्रमणी श्रीमाली, सुश्री रेणु पाटले, सुश्री लीना दिली और महाविद्यालय के प्राध्यापकगण डॉ. तरूण कुमार पटेल, डॉ. फिरोज सोनवानी, राकेश कुमार सोनकर, श्रीमती शिबा वंजारी, कृपा राम साहू, पवन ताम्रकार, डॉ. विक्रम सिंह, विजय कुमार, कौस्तुभ तिवारी, एच.आर. उईके, वाय.आर.उईके उपस्थित रहे। साथ ही ढालू राम साहू, लुकेश विश्वकर्मा, घनश्याम यादव, बालमुकुंद साहू, सुधीर साहू, बीर सिंह, सुश्री नीलम साहू, किशोर कुमार, सोमनाथ, रवि कुमार साहू, किशोर साहू, डिगेश्वर बैस, प्रेमचंद कुर्रे सहित महाविद्यालय के समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों, अतिथि व्याख्याताओं और जनभागीदारी शिक्षकों ने उपस्थित रहकर विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।