" अनैतिक व्यापार एवं महिला अधिकारों पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित "

दिनांक: 01-10-2026

संत गुरु घासीदास शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कुरूद में प्राचार्य श्री. मनहरण सिंह साहू के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग, महाविद्यालय की महिला शिकायत निवारण समिति एवं NSS इकाई 02 के संयुक्त तत्वावधान में “अनैतिक व्यापार से महिलाओं एवं बालिकाओं का संरक्षण तथा महिलाओं से संबंधित अधिकार” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में सुश्री अनामिका शर्मा, महिला संरक्षण अधिकारी, श्रीमती प्रियंका गंजीर, जिला मिशन समन्वयक, सुश्री नीलम साहू, परियोजना समन्वयक, चाइल्ड हेल्पलाइन एवं श्री गुप्तेश कुमार सेन, केस वर्कर, चाइल्ड हेल्पलाइन विषय विशेषज्ञ के रूप में उपस्थित रहे। सुश्री अनामिका शर्मा द्वारा अनैतिक व्यापार से महिलाओं एवं बालिकाओं के संरक्षण, महिला अधिकारों एवं कानूनी प्रावधानों तथा सखी वन स्टॉप सेंटर की सेवाओं की जानकारी दी गई। श्रीमती प्रियंका गंजीर द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं, महिलाओं के संरक्षण एवं सशक्तिकरण तथा सखी सेंटर के माध्यम से उपलब्ध सहायता के बारे में जानकारी प्रदान की गई। सुश्री नीलम साहू द्वारा चाइल्ड हेल्पलाइन एवं POCSO अधिनियम के अंतर्गत बच्चों के संरक्षण, लैंगिक अपराधों से सुरक्षा तथा संकटग्रस्त बच्चों के लिए उपलब्ध सहायता व्यवस्था की जानकारी दी गई। श्री गुप्तेश कुमार सेन द्वारा चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली, केस वर्कर की भूमिका एवं बच्चों के संरक्षण एवं पुनर्वास की प्रक्रिया से विद्यार्थियों को अवगत कराया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन nss कार्यक्रम अधिकारी सुश्री रेणु पाटले, एवं धन्यवाद ज्ञापन श्रीमती शीबा बंजारी , विभागाध्यक्ष वनस्पति शास्त्र के द्वारा किया गया कार्यशाला में विद्यार्थियों को महिलाओं एवं बालिकाओं के अधिकार, अनैतिक व्यापार से बचाव, POCSO, सखी वन स्टॉप सेंटर एवं चाइल्ड हेल्पलाइन जैसी महत्वपूर्ण सेवाओं के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे तथा अंत में अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।