" पौध नर्सरी निर्माण एवं पौध संरक्षण प्रशिक्षण "
दिनांक: 08-07-2026
इको क्लब एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय परिसर में पौध नर्सरी निर्माण एवं पौध संरक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। वनस्पति विज्ञानी डॉ. गौरव नाग के मार्गदर्शन में छात्र-छात्राओं ने बोगेनवेलिया सहित विभिन्न स्थानीय प्रजातियों के पौधों को पॉलीथीन बैग में तैयार कर नर्सरी विकसित की। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन एवं हरित परिसर के प्रति जागरूकता विकसित करना था। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को पौध तैयार करने, रोपण तथा उनकी नियमित देखभाल की व्यावहारिक जानकारी प्रदान की गई। तैयार पौधों का महाविद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में रोपण कर हरित आवरण बढ़ाने एवं पर्यावरण संरक्षण को सुदृढ़ बनाने का संकल्प लिया गया।