" पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय सेक्टरअंतरमहाविद्यालयीन नेटबॉल प्रतियोगिता में कुरूद कॉलेज उपविजेता "

दिनांक: 28-02-2026

पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर के तत्वावधान में दुर्गा महाविद्यालय, रायपुर द्वारा माधव राम सप्रे ग्राउंड में आयोजित सेक्टर अंतरमहाविद्यालयीन नेटबॉल प्रतियोगिता में शासकीय महाविद्यालय, कुरूद की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। प्रतियोगिता के पहले मैच में कुरूद महाविद्यालय की टीम ने नया रायपुर की टीम को 23–3 के बड़े अंतर से पराजित किया। दूसरे मैच में टीम ने आयोजक दुर्गा महाविद्यालय, रायपुर को 15–12 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में कुरूद की टीम का सामना पिछले वर्ष की चैंपियन बलौदाबाजार (भाठापारा) टीम से हुआ, जिसमें कड़े संघर्ष के बाद कुरूद की टीम को पराजय का सामना करना पड़ा और टीम ने उपविजेता का स्थान प्राप्त किया। खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ए. के. मिश्रा, प्राध्यापक डॉ. आर.के.पाण्डेय, क्रीड़ा अधिकारी श्री अमित टण्डन, अतिथि क्रीड़ा अधिकारी श्रीमति जानकी साहू, क्रीड़ा समिति के सदस्य हरि राम साहू, सुश्री चित्रमणी श्रीमाली, सुश्री रेणु पाटले, सुश्री लीना दिली, महाविद्यालय के प्राध्यापक श्री एम.एस.साहू, डॉ. सरस्वती घृतलहरे, डॉ. ओमजी गुप्ता, डॉ. हित नारायण टण्डन, डॉ. फिरोज सोनवानी, राकेश कुमार सोनकर, श्रीमति शिबा वंजारी, डॉ. तरूण कुमार पटेल, कृपा राम साहू, पवन ताम्रकार, डॉ. विक्रम सिंह,, विजय कुमार, कौस्तुभ तिवारी, नीलकंठ, एच.आर. उईके, वाय.आर.उईके, ढालू राम साहू, लुकेश विश्वकर्मा, घनश्याम यादव, बालमुकुंद साहू, सुधीर साहू, बीर सिंह, सुश्री नीलम साहू, रवि कुमार साहू, किशोर साहू, डिगेश्वर बैस, प्रेमचंद कुर्रे एवं महाविद्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी, अतिथि व्याख्याता एवं जनभागीदारी शिक्षक ने हर्ष व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।