" साइकिलिंग रोड प्रतियोगिता में चंदन ने प्राप्त किया तृतीय स्थान "
दिनांक: 20-02-2026
पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के तत्वावधान में श्री कुलेश्वर महादेव शासकीय महाविद्यालय, गोबरा नवापारा में दिनांक 20 फरवरी 2026 को आयोजित अंतर महाविद्यालय स्तरीय साइकिलिंग रोड प्रतियोगिता में संत गुरु घासीदास शासकीय महाविद्यालय कुरूद के बी.पी.एड. द्वितीय सेमेस्टर का छात्र चंदन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया। अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर चंदन का चयन दिनांक 14 अप्रैल 2026 से 18 अप्रैल 2026 तक एम.जी.एम. यूनिवर्सिटी, महाराष्ट्र में आयोजित होने वाली साइकिलिंग रोड प्रतियोगिता हेतु किया गया है, जहाँ वह पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर का प्रतिनिधित्व करेंगे। छात्र के इस चयन पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ए. के. मिश्रा, प्राध्यापक डॉ. आर. के. पाण्डेय, प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी श्री अमित टण्डन, अतिथि क्रीड़ा अधिकारी श्रीमती जानकी साहू, क्रीड़ा समिति के सदस्य हरिराम साहू, सुश्री चित्रमणी श्रीमाली, सुश्री रेणु पाटले, सुश्री लीना दिली, प्राध्यापक श्री एम. एस. साहू, डॉ. सरस्वती घृतलहरे, डॉ. ओमजी गुप्ता, डॉ. हित नारायण टण्डन, डॉ. फिरोज सोनवानी, राकेश कुमार सोनकर, श्रीमती शिबा वंजारी, डॉ. तरूण कुमार पटेल, कृपा राम साहू, पवन ताम्रकार, डॉ. विक्रम सिंह, विजय कुमार, कौस्तुभ तिवारी, नीलकंठ, एच. आर. उईके, वाय. आर. उईके, ढालूराम साहू, लुकेश विश्वकर्मा, घनश्याम यादव, बालमुकुंद साहू, सुधीर साहू, बीर सिंह, सुश्री नीलम साहू, रवि कुमार साहू, किशोर साहू, डिगेश्वर बैस, प्रेमचंद कुर्रे सहित महाविद्यालय परिवार के समस्त अधिकारी, कर्मचारी, अतिथि व्याख्याता एवं जनभागीदारी शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए छात्र को बधाई दिया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।