" कुरुद महाविद्यालय में हुआ 4 से 7 फरवरी 2026 तक BFSI प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजन "
दिनांक: 04-02-2026
कुरूद- संत गुरु घासीदास शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कुरुद में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (छैम्) एवं उच्च शिक्षा विभाग के मध्य हुए एम.ओ.यू के अंतर्गत BFSI (Banking Financial Services & Insurance) सेक्टर पर आधारित चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग द्वारा दिनांक 4 फरवरी 2026 से 7 फरवरी 2026 तक सफलतापूर्वक किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के वाणिज्य संकाय के 183 विद्यार्थियों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को बैंकिंग, वित्तीय सेवाएँ, बीमा क्षेत्र, निवेश के अवसर तथा स्टॉक मार्केट की कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। समापन दिवस पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष टिकेश साहू एवं विशेष अतिथि योगेश साहू उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों को व्यवसाय, उद्यमिता एवं करियर निर्माण से संबंधित ज्ञानवर्धक बातें बताईं और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता आशीष शर्मा, एनएसई से नियुक्त विशेषज्ञ रहे, जिन्होंने BFSI सेक्टर में रोजगार की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम को विद्यार्थियों ने अत्यंत उपयोगी बताया। संस्था के प्राचार्य डाॅ. अरूण कुमार मिश्रा ने नेशनल स्टाॅक एक्सचेंज, मुंबई स्टाॅक एक्सचेंज की पृष्टभूमि का उल्लेख करते हुए भारतीय अर्थव्यवस्था में इसकी स्थापना से वर्तमान तक योगदान को बताया। उक्त कार्यक्रम में डाॅ. आर.के.पाण्डेय, विभागाध्यक्ष- हिन्दी, एम.एस.साहू, विभागाध्यक्ष-भूगोल, डाॅ. फिरोज कुमार सोनवानी, विभागाध्यक्ष- अर्थशास्त्र, डाॅ. हित नारायण टण्डन, विभागाध्यक्ष- प्राणीशास्त्र, श्रीमती शिबा वंजारी, विभागाध्यक्ष- वनस्पतिशास्त्र, डाॅ. तरूण कुमार पटेल, विभागाध्यक्ष- बायोटेक, राकेश कुमार सोनकर, विभागाध्यक्ष- रसायनशास्त्र, हरि राम साहू, विभागाध्यक्ष- माईक्रोबायोलाॅजी, कौस्तुभ तिवारी, विभागाध्यक्ष- अंग्रेजी, विजय कुमार, सहा.प्राध्या- रसायनशास्त्र उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग द्वारा पवन कुमार ताम्रकार, नोडल अधिकारी एवं विभागाध्यक्ष के नेतृत्व में किया गया। सुश्री रेणु पाटले, डाॅ. श्रीकांत नामदेव, सुश्री अंकिता साहू, सुश्री हिना चन्द्राकर एवं एम.काॅम. के छात्र-छात्राओं के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।