" फुटबाल में आशुतोष और सौरभ का हुआ चयन "

दिनांक: 01-12-2025

" फुटबाल में आशुतोष और सौरभ का हुआ चयन " दिनांक: 01-12-2025 कुरूद। दिनांक 21 दिसंबर से 22 दिसंबर तक श्री रावतपुरा यूनिवर्सिटी के तत्वाधान में सेक्टर स्तरीय अंतर महाविद्यायीन फुटबाल खेल का आयोजन हुआ। उक्त प्रतियोगिता में प्रदर्शन स्वरूप कुरूद महाविद्यालय के दो खिलाड़ी आशुतोष बीपीएड तृतीय सेमेस्टर एवं सौरभबीपीएड प्रथम सेमेस्टर का चयन राज्य स्तरीय अंतर महाविद्यालयीन फुटबाल प्रतियोगिता के लिए हुआ। कुरूद महाविद्यालय के साथ-साथ पं. रविशंकर शुक्ल विवि रायपुर का प्रतिनिधित्व करेंगे। खिलाड़ियों चयन पर प्राचार्य डॉ. एके मिश्रा, प्राध्यापक डॉ. आरके पाण्डेय, क्रीड़ा अधिकारी अमित टण्डन, अतिथि क्रीड़ा अधिकारी जानकी साहू, क्रीड़ा समिति के सदस्य हरिराम साहू, चित्रमणी श्रीमाली, रेणु पाटले, लीना दिली, प्राध्यापक एमएस साहू, डॉ. सरस्वती घृतलहरे, डॉ. ओमजी गुप्ता, डॉ. हितनारायण टण्डन, डॉ. फिरोज सोनवानी, राकेश सोनकर, शिबा वंजारी, डॉ. तरूण पटेल, कृपाराम साहू, पवन ताम्रकार, डॉ. विक्रम सिंह, विजय कुमार, कौस्तुभ तिवारी, नीलकंठ, एचआर उईके, वायआर उईके, ढालूराम साहू, लुकेश विश्वकर्मा, घनश्याम यादव, बालमुकुंद साहू, सुधीर साहू, बीर सिंह, नीलम साहू, रविकुमार साहू, किशोर साहू, डिगेश्वर बैस, प्रेमचंद कुरें एवं समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी, अतिथि व्याख्याता एवं जनभागीदारी शिक्षकों ने खिलाड़ियों के चयन पर हर्ष व्यक्त किया है।