" भूगोल विभाग में हुआ विशेष व्याख्यान का आयोजन "
दिनांक: 02-12-2025
कुरूद - संत गुरू घासीदास शास. स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुरूद के भूगोल विभाग में दिनांक 02.12.2025 को भूगोल परिषद् के तत्वावधान में विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। व्याख्यान का विषय था छ.ग. में कृषि भूमि उपयोग एवं मुख्य वक्ता थे डॉ. ए.एस. साहू प्राध्यापक भूगोल शासकीय शहीद वेंकट राव महाविद्यालय बीजापुर छ.ग. रहे। डॉ. साहू ने छ.ग. में कृषि भूमि उपयोग के संदर्भ में विस्तार से जानकारी प्रदान की। उन्होने विभिन्न उदाहरणो के माध्यम से बड़े ही रोचक तरीके से छ.ग. में कृषि के विकास को बतलाया। उन्होंने नवीन टेक्नोलॉजी के माध्यम से कृषि कार्य करने पर बल दिया। पारंपरिक कृषि एवं वर्तमान कृषि पद्धति के अंतर को रोचक तरीके से बतलाया। अंत में उन्होंने छात्र-छात्राओं के प्रश्नों एवं जिज्ञासाओं को शांत किया। व्याख्यान माला का आयोजन प्राचार्य डॉ.ए.के. मिश्रा के निर्देशन में एवं भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष श्री एम.एस.साहू के नेतृत्व में संपंन्न हुआ। मंच संचालन एवं छात्र-छात्राओं के लिए विशेष संबोधन भूगोल विभाग के सहायक प्राध्यापक- श्री अमित टण्डन ने किया। अतिथि प्राध्यापक डॉ. ममता साहा, प्रयोगशाला तकनीसियन श्री वाय.आर उइके एवं सुश्री नीलम साहू सहित एम. ए.- प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय सेमेस्टर भूगोल के समस्त छात्र- छात्राएं उपस्थित थे। अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ए. के. मिश्रा एवं विभागाध्यक्ष भूगोल श्री एम. एस. साहू ने डॉ. ए. एस. साहू को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया।