" कुरूद महाविद्यालय के 07 खिलाड़ियों का चयन एथलेटिक्स प्रतियोगिता में "

दिनांक: 14-11-2025

कुरूद - दिनांक 14.11.2025 को शासकीय डी.बी.कन्या महाविद्यालय रायपुर द्वारा आयोजित अंतर महाविद्यालयीन एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन कोटा स्टेडियम मेें किया गया था। जिसमें कुरूद महाविद्यालय के महिला एवं पुरूष टीम ने भाग लिया था उक्त प्रतियोगिता में कुरूद महाविद्यालय के सात खिलाड़ियों का चयन एथलेटिक्स प्रतियोगिता हेतु हुआ है। पुरूष वर्ग में चेतन एम.ए. तृतीय सेम. 800 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान, भेष कुमार बीपीएड तृतीय सेम. 1500 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान एवं 500 मीटर में द्वितीय स्थान, आशुतोष बीपीएड तृतीय सेम. लम्बी कूद में तृतीय स्थान, करण भगत बीपीएड प्रथम सेम. ऊची कूद में तृतीय स्थान, प्रांजल सिन्हा बीपीएड प्रथम सेम. ऊची कूद में द्वितीय स्थान, महिला वर्ग में तारणी एम.ए. प्रथम सेम. 800 मीटर दौड़ तृतीय स्थान, चन्द्रकला बी.ए. तृतीय सेम. लम्बी कूद में प्रथम ऊची कूद में तृतीय एवं 400 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान प्राप्त किया। सात खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ए. के. मिश्रा, प्राध्यापक डॉ. आर.के.पाण्डेय, क्रीड़ा अधिकारी श्री अमित टण्डन, अतिथि क्रीड़ा अधिकारी श्रीमति जानकी साहू क्रीड़ा समिति के सदस्य हरि राम साहू, सुश्री चित्रमणी श्रीमाली, सुश्री रेणु पाटले, सुश्री लीना दिली, महाविद्यालय के प्राध्यापक श्री एम.एस.साहू, डॉ. सरस्वती घृतलहरे, डॉ. ओमजी गुप्ता, डॉ. हित नारायण टण्डन, डॉ. फिरोज सोनवानी, राकेश कुमार सोनकर, श्रीमति शिबा वंजारी, डॉ. तरूण कुमार पटेल, कृपा राम साहू, पवन ताम्रकार, डॉ. विक्रम सिंह,, विजय कुमार, कौस्तुभ तिवारी, नीलकंठ, एच.आर. उईके, वाय.आर.उईके, ढालू राम साहू, लुकेश विश्वकर्मा, घनश्याम यादव, बालमुकुंद साहू, सुधीर साहू, बीर सिंह, सुश्री नीलम साहू, रवि कुमार साहू, किशोर साहू, डिगेश्वर बैस, प्रेमचंद कुर्रे एवं महाविद्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी, अतिथि व्याख्याता एवं जनभागीदारी शिक्षक उपस्थित रहें एवं विजेता खिलाड़ी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।