" कुरूद महाविद्यालय में हुआ अंतर महाविद्यालयीन जूडो प्रतियोगिता का आयोजन "
दिनांक: 14-10-2025
संत गुरु घासीदास शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुरूद में मंगलवार को अंतर-महाविद्यालयीन जूडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर एवं संत गुरु घासीदास शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुरूद के संयुक्त तत्वावधान में किया गया स उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि माननीय श्री टिकेश साहू अध्यक्ष जनभागीदारी समिति कुरूद महाविद्यालय थे, विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री भोजराज चंद्राकर विधायक प्रतिनिधि एवं सदस्य जनभागीदारी समिति कुरूद महाविद्यालय, विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री खेमराज सिन्हा,श्रीमती अनुराधा साहू उपस्थित थे।अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. आर. के. पाण्डेय ने किया एवं वरिष्ठ प्राध्यापक श्री एम. एस. साहू ,डॉ. सरस्वती घृतलहरे उपस्थित थे। इस कार्यक्रम को आयोजित करनें में खेल विभाग के प्रमुख अमित टण्डन एवं शारीरिक शिक्षा-विभाग के प्रमुख मेजर डॉ ओमजी गुप्ता की विशेष भूमिका रही स कार्यक्रम का संचालन डॉ. हित नारायण टंडन विभागाध्यक्ष प्राणीशास्त्र ने किया। आयोजन में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर से संबंधित समस्त शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालय के कुल 15 कॉलेजों की टीम के खिलाड़ियों ने विभिन्न वजन वर्ग में भाग लिया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता का परिणाम निम्नानुसार रहा - पुरुष वर्ग में 60 किलोग्राम वजन में , गौतम प्रसाद (विप्र कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय रायपुर) - प्रथम, मुकेश निर्मलकर (आई.सी.टी. गरियाबंद) - द्वितीय, मनस्वी (जी.एन.ए. महाविद्यालय भाटापारा) - तृतीय स्थान पर रहें। इसी प्रकार पुरुष वर्ग में 66 किलोग्राम वजन में , अपूर्व सोनी (विप्र कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय रायपुर) - प्रथम, सौरभ सिंग (जी.एन.ए. महाविद्यालय भाटापारा) - द्वितीय स्थान पर रहें , पुरुष वर्ग में 73 किलोग्राम वजन में , श्याम किशोर यादव (नेताजी सुभाष महाविद्यालय अभनपुर) - प्रथम, जितेन्द्र (जी.एन.ए. महाविद्यालय भाटापारा) - द्वितीय इसी प्रकार 90 किलोग्राम वजन में , अर्नव पाल (दुर्गा महाविद्यालय रायपुर) - प्रथम , तथा 100 किलोग्राम वजन में - पोषण देवांगन (जी.एन.ए. महाविद्यालय भाटापारा) - प्रथम स्थान पर रहें। महिला वर्ग के में 48 किलोग्राम वजन में - प्राची (जी.एन.ए. महाविद्यालय भाटापारा) - प्रथम, मुस्कान (नेताजी सुभाष महाविद्यालय अभनपुर) - द्वितीय, दीपिका डागा (कन्या महाविद्यालय रायपुर) - तृतीय 52 किलोग्राम वजन में - झरना निषाद (डागा कन्या महाविद्यालय रायपुर) - प्रथम, त्रिवेणी (संत गुरु घासीदास शास. स्नातको. महावि. कुरूद) - द्वितीय , 57 किलोग्राम वजन में चेतना सिंह (यू.टी.डी. रायपुर) - प्रथम, तनुजा (संत गुरु घासीदास शास. स्नातको. महावि. कुरूद) - द्वितीय, भूमिका (डी.बी.कन्या महावि. रायपुर) - तृतीय , 63 किलोग्राम वजन में रू अनुस्था (यू.टी.डी. रायपुर) - प्रथम, पवनी (डी.बी.कन्या महावि. रायपुर) - द्वितीय, अवन्तिका (जी.एन.ए. महाविद्यालय भाटापारा) - तृतीय तथा 70 किलोग्राम वजन में - प्राची (यू.टी.डी. रायपुर) - प्रथम, अकांक्षा (दुर्गा महाविद्यालय रायपुर) - द्वितीय स्थान पर रहें। कार्यक्रम के समापन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में श्री भोजराज चंद्राकर विधायक प्रतिनिधि एवं सदस्य जनभागीदारी समिति कुरूद महाविद्यालय, विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री खेमराज सिन्हा,श्रीमती अनुराधा साहू उपस्थित थे। इस प्रतियोगिता के सभी विजयी खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रारंभ से लेकर अंत तक प्राचार्य डॉ. आर.के.पाण्डेय, क्रीड़ा अधिकारी श्री अमित टण्डन क्रीड़ा समिति के सदस्य हरि राम साहू, सुश्री चित्रमणी श्रीमाली, सुश्री रेणु पाटले, सुश्री लीना दिली, महाविद्यालय के प्राध्यापक श्री एम.एस.साहू, डॉ. सरस्वती घृतलहरे, डॉ. ओमजी गुप्ता, डॉ. तरूण कुमार पटेल, हित नारायण टण्डन, डॉ. फिरोज सोनवानी, राकेश कुमार सोनकर, श्रीमति शिबा वंजारी, कृपा राम साहू, पवन ताम्रकार, डॉ. विक्रम सिंह,, विजय कुमार, कौस्तुभ तिवारी, नीलकंठ, एच.आर. उईके, वाय.आर.उईके, ढालू राम साहू, लुकेश विश्वकर्मा, घनश्याम यादव, बालमुकुंद साहू, सुधीर साहू, बीर सिंह, सुश्री नीलम साहू, रवि कुमार साहू, किशोर साहू, डिगेश्वर बैस, प्रेमचंद कुर्रे एवं महाविद्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी, अतिथि व्याख्याता एवं जनभागीदारी शिक्षक उपस्थित रहें एवं विजेता खिलाड़ी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।