" राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर का द्वितीय दिवस ग्राम-सेलदीप "

दिनांक: 30-10-2025

कुरूद- संत गुरुघासीदास शासकीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय कुरुद की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई 02 का सात दिवसीय विशेष शिविर ग्राम सेलदीप मे आयोजन करते हुए शिविर के द्वितीय दिवस पर प्रातःकाल उठकर शिविरार्थियों ने प्रभातफेरी निकलते हुए गांव का भ्रमण किया जिस दौरान नारें लगाकर ग्रामवासियों को स्वच्छ्ता, शिक्षा, नशामुक्ति, जल संरक्षण,पर्यावरण संरक्षक, एकता के प्रति जागरूक किया जिसके बाद NSS कैडेड सुश्री तृष्णा साहू द्वारा शिविरार्थियों को योग अभ्यास कराया गया। परियोजना कार्य के अंतर्गत गाँव के मुख्य चौक, चौराहों, सड़कों, गलियों, नलियों, माध्यमिक विद्यालय, की सफाई की गई। द्वितीय सत्र में बौद्धिक सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र में सिविल हॉस्पिटल कुरूद के क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉ. मनोज दास मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। डॉ. दास ने “नशा मुक्त समाज” विषय पर अपने विचार साझा करते हुए कहा कि नशीले पदार्थ व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं पारिवारिक जीवन को गहराई से प्रभावित करते हैं। उन्होंने युवाओं को नशे के खतरे, उसके कारणों और उससे होने वाले दुष्परिणामों के विषय में विस्तार से समझाया। उन्होंने यह भी बताया कि कई बार परिवार के सदस्य स्वयं अनजाने में बच्चों को बीड़ी, सिगरेट या तंबाकू खरीदने भेज देते हैं, जिससे बच्चे धीरे-धीरे इन वस्तुओं के संपर्क में आकर नशे की ओर आकर्षित हो जाते हैं। उन्होंने परिवार को बच्चों में स्वस्थ आदतें, सकारात्मक जीवनशैली और जागरूकता विकसित करने की सलाह दी, ताकि नशे की शुरुआत घर से ही ना हो। स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अनेक प्रश्न पूछकर विषय को और अधिक समझा। इस दौरान महाविद्यालय से डॉ . फिरोज सोनवानी, श्री पवन कुमार ताम्रकार, सुश्री संस्कृति चंद्राकर एवं सुश्री हीना चंद्राकर शिविरार्थियों के मन में उत्साह भरने उपस्थिति हुए। संध्या कालीन शिविरार्थियों ने देसी खेल खेला एवं ग्राम संपर्क करते हुए ग्राम वासियों से नशा का दूस प्रभाव बताते हुए उससे दूर रहने को कहा।