" राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का सेलदीप में हुआ शुभारंभ "
दिनांक: 29-10-2025
कुरूद- - संत गुरू घासीदास शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुरूद की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई 02 की कार्यक्रम अधिकारी सुश्री रेणु पाटले के नेतृत्व से ग्राम पंचायत सेलदीप में सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभ आरम्भ किया गए। इस दौरान प्रभारी प्राचार्य डॉ. आर के पाण्डेय एवं जे.बी.एस सदस्य श्री भोजराज चंद्राकर के द्वारा हरि झंडी दिखाते हुए शुभकामनाओं के साथ शिविरार्थीयो को शिविर स्थल के लिए रवाना किया गया स इस दौरान महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक श्री एम. एस. साहू, श्रीमती सरस्वती धृतलहरें, डॉ. हिटनारायण टंडन, श्री अमित टण्डन, श्री पवन कुमार ताम्रकार, श्री कृपाराम साहू, सहित जे.भी.एस सदस्य श्री हेमराज सिंहा उपस्थित रहे। शिविर का उदघाटन कार्यक्रम ग्राम पंचायत सेलदीप के सरपंच श्री भारत भूषण साहू के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ स कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्र.प्राचार्य डॉ. आर. के. पाण्डे ने अपने उद्बोधन में कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं में समाज के प्रति उत्तरदायित्व और सेवा की भावना विकसित करती है। उन्होंने शिविरार्थियों को अनुशासन और समर्पण के साथ ग्राम विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित किया। मुख्य अतिथि सरपंच श्री भारत भूषण साहू ने कहा कि ऐसे शिविर ग्रामवासियों में जनजागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण होते हैं तथा युवा शक्ति ही समाज परिवर्तन की आधारशिला है। कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व सरपंच श्री चूरामन साहू ने शिविरार्थीयो को शिविर में सम्मिलित होकर समाज सेवा के कार्य से जुड़ने के लिए बधाई देते हुए उनका मनोबल बढ़ाया। जे. बी. एस सदस्य श्री भोजराज चंद्राकर ने भी अपने प्रेरित व्याख्यान से शिविरार्थियों का मनोबल बढ़ाया। आभार प्रदर्शन सुश्री रेणु पाटले द्वारा किया गया।