" कुरूद काॅलेज में मानसिक स्वास्थ्य एवं मेन्टरिंग विषय पर एक दिवसीय व्याख्यान का आयोजन "

दिनांक: 13-10-2025

कुरूद- संत गुरु घासीदास शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कुरूद में प्राचार्य डाॅ. आर.के. पाण्डेय के मार्गदर्शन में आज दिनांक- 13.10.2025 को विद्यार्थी सहायता, मेन्टिरिंग एवं मनोवैज्ञानिक प्रकोष्ठ द्वारा कैरियर मार्गदर्शन एवं मनोवैज्ञानिक परामर्श विषय पर एक दिवसीय व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डाॅ. मनोज दास, क्लिीनिकल साइकोलाॅजिस्ट सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुरूद, जिला- धमतरी (छ.ग.) एवं विशिष्ट वक्ता डाॅ. ओमजी गुप्ता, विभागाध्यक्ष- शारीरिक शिक्षा विभाग थे। कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्जवलन से हुआ तत्पश्चात् प्राचार्य डाॅ. आर. के. पाण्डेय का अध्यक्षीय उदबोधन हुआ, जिसमें उन्होनें मानसिक स्वास्थ्य के महत्व के बारे में बताया तथा विद्यार्थियों से अनुरोध किया कि यथा संभव सोशल मीडिया एवं रील इत्यादि से दूरी बनाये। जो आज के समय में तनाव का सबसे बड़ा कारण है। मुख्य वक्ता डाॅ. मनोज दास ने मानसिक स्वास्थ्य के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होनें बताया कि मानसिक स्वास्थ्य की परेशानी आजकल आम हो गई है। यह कम उम्र के बच्चो में भी दिखाई देती है। गुस्सा, असामान्य व्यवहार, दैनिक दिनचर्या में परिवर्तन, तनाव इत्यादि इसके लक्षण है। डाॅ. दास ने शासन द्वारा मानसिक स्वास्थ्य के तहत् चलाई जा रही विविध योजनाओं से सभी को अवगत कराया। विशिष्ट वक्ता डाॅ. ओमजी गुप्ता ने मानसिक स्वास्थ्य के शारीरिक पहलुओं के बारे में विस्तार से महत्वपूर्ण जानकारियाॅ प्रदान की। उन्होनें बताया कि मानसिक स्वास्थ्य सीधे तौर पर शारीरिक स्वास्थ्य से जुड़ा हुआ है। हमारे अव्यवस्थित खान-पान एवं दिनचर्या से मानसिक स्वास्थ्य से प्रतिकूल असर पड़ता है। डाॅ. ओमजी गुप्ता ने भी विद्यार्थियों को कैरियर के प्रति सजग होने एवं मोबाईल और सोशल मीडिया के सयंमित उपयोग के लिए आहवान किया। यह कार्यक्रम विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस 10 अक्टूबर के तहत् किये जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों का हिस्सा था। यह कार्यक्रम प्रो. एम.एस.साहू, विभागाध्यक्ष- भूगोल के संयोजकत्व में पूर्ण हुआ। मंच का संचालन डाॅ. फिरोज कुमार सोनवानी, विभागाध्यक्ष- अर्थशास्त्र ने किया। कार्यक्रम में डाॅ. हित नारायण टण्डन, श्रीमती शिबा वंजारी, अमित टण्डन, हरि राम साहू, रेणु पाटले एवं एन.एस.एस., एन.सी.सी. रेडक्रास एवं दूसरे विषयों के छात्र-छात्राए भारी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन प्रो. श्रीमती शिबा वंजारी ने किया।