" मेजर ध्यानचंद जी की जयंती के अवसर पर हुआ कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन "
दिनांक: 29-08-2025
संत गुरू घासीदास शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुरूद में प्राचार्य डॉ. ए.के.मिश्रा के निर्देशन में दिनांक 29.08.2025 को मेजर ध्यानचंद जी की जयंती के अवसर महाविद्यालय में अंतर विभागीय कबड्डी खेल प्रतियोगिता का आयोजन शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित किया गया, इस विधा में महिला एवं पुरूष वर्ग से कुल 08 टीमें शामिल रही। प्रतियोगिता में महिला वर्ग में एन.सी.सी. ग्रुप- अ की छात्राएॅ प्रथम स्थान, एन.सी.सी. ग्रुप- ब की छात्राओं ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पुरूष वर्ग में बी.ए.- तृतीय वर्ष के छात्र ने प्रथम स्थान एवं बी.पी.एड.- प्रथम सेमेस्टर की टीम द्वितीय स्थान पर रही। कार्यक्रम की शुरूवात सुवा नृत्य एवं पंथी नृत्य के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में गजेन्द्र कुमार, बी.पी.एड- प्रथम सेमेस्टर के द्वारा योग का प्रदर्शन भी किया गया, जिससे छात्र-छात्राओं को योग के बारे में जानने का मौका मिला। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्रीड़ा प्रभारी श्री अमित टण्डन के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. आर.के.पाण्डेय ने कहा कि छात्रों को मेजर ध्यानचंद की जीवन से सीख लेने एवं हॉकी खेल को बढ़ावा देने की बात कही। साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित श्री नीरज चन्द्राकर, एस.पी. रायपुर, छ.ग. पुलिस ने छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ स्वरोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ने को कहा। उक्त कार्यक्रम में प्रभारी क्रीड़ाअधिकारी श्री अमितटण्डन, क्रीड़ा समिति के सदस्य हरि राम साहू, सुश्री चित्रमणी श्रीमाली, महाविद्यालय के प्राध्यापक श्री एम.एस.साहू, श्रीमती सरस्वती घृतलहरे, डॉ. तरूण कुमार पटेल, हित नारायण टण्डन, राकेश कुमार सोनकर, शिबा वंजारी, कृपा राम साहू, पवन ताम्रकार सुश्री रेणु पाटले, डॉ. विक्रम सिंह, सुश्री लीना दिली, विजय कुमार, कौस्तुभ तिवारी, नीलकंठ एवं महाविद्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी, अतिथि व्याख्याता एवं जनभागीदारी शिक्षक उपस्थित रहें एवं विजेता खिलाड़ी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।