" ’’ महर्षि वेदव्यास पूजन समारोह में गूंजे ज्ञान और संस्कृति के स्वर ’’ "
दिनांक: 06-08-2025
कुरूद- छत्तीसगढ़ शासन, उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार संत गुरु घासीदास शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुरूद में प्राचार्य डॉ ए. के. मिश्रा की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सेवा आयोग इकाई 02 के तत्वावधान में महर्षि वेदव्यास पूजन कार्यक्रम का आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं महर्षि वेदव्यास के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय शिक्षण मण्डल जिला धमतरी के जिला संयोजक एवं पूर्व प्राचार्य, शास. पी.जी. कॉलेज, धमतरी, डॉ. सी. एस. चौबे उपस्थित रहे। उन्होंने महर्षि वेदव्यास के जीवन, उनके कृतित्व एवं भारतीय ज्ञान परंपरा में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि “वेदव्यास केवल ग्रंथकार नहीं, बल्कि भारतीय सांस्कृतिक चेतना के मूल स्रोत हैं।” उनका प्रेरणास्पद उद्बोधन सभी विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभकारी रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ए. के. मिश्रा ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि “महर्षि वेदव्यास की विचारधारा आज भी समाज के लिए प्रासंगिक है। उनका चिंतन युगों तक पथदर्शक बना रहेगा। विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय सेवा योजना जिला धमतरी के जिला समन्वयक, श्री निरंजन हिरवानी ने एन.एस.एस. माध्यम से युवाओं को सेवा, संस्कार और सामाजिक उत्तरदायित्व से जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में कण्डेल महाविद्यालय के एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी श्री पीताम्बर सिन्हा ने विद्यार्थी जीवन में एक गुरु की भूमिका से विद्यार्थियों को संबोधित किया। कार्यक्रम का मंच संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी सुश्री रेणु पाटले के द्वारा प्रभावशाली एवं सुव्यवस्थित ढंग से किया गया। अंत में भूगोल के सहायक प्राध्यापक श्री अमित टंडन के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष श्री मनहरन सिंह साहू, राजनीति विज्ञान की विभागाध्यक्ष डॉ. सरस्वती घृतलहरे, वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष श्री पवन कुमार ताम्रकार, प्राणीशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. हितनारायण टंडन उपस्थिति रहे साथ ही एन.एस.एस. के स्वयंसेवकों की सक्रिय सहभागिता और अनुशासन विशेष रूप से सराहनीय रहा।