" भूगोल विभाग की इंटर्नशिप पूर्ण "

दिनांक: 18-07-2025

संत गुरू घासीदास शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुरूद, जिला- धमतरी (छ.ग.) के भूगोल विभाग के एम.ए. द्वितीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के निर्देशानुसार हर्ष नेचुरल फार्म भुसरेंगा तह.-कुरूद में दिनांक 23.06.2025 से 03.07.2025 तक 10 दिवसीय इंटर्नशिप पूर्ण किया। डॉ. ए.के.मिश्रा प्राचार्य संत गुरू घासीदास शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुरूद, जिला- धमतरी (छ.ग.) के निर्देशन में 10 दिवसीय इंटर्नशिप कार्यक्रम सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया। 10 दिवसीय इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत हर्ष नेचुरल फार्म के डायरेक्टर श्री हर्षवर्धन चन्द्राकर ने हार्टीकल्चर की सूक्ष्म तकनीकी, सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक जानकारी से छात्र-छात्राओं को अवगत कराया। परंपरागत कृषि से लेकर आधुनिक व्यावसायिक कृषि के विकास एवं इतिहास को रोचक तरीके से छात्र-छात्राओं को बताया। आपने इंटर्नशिप के दौरान हर्ष नेचुरल फार्म में हो रही गुलाब की कृषि जो कि पॉलीहाऊस के माध्यम से स्वयं अपने फार्म हाऊस में कर रहे हैं, इस संदर्भ में विस्तार से जानकारी प्रदान की। साथ ही फार्म हाऊस में की जा रही लौकी, खीरे एवं करेला की कृषि को छात्र-छात्राओं को कृषि भूमि में ले जाकर विस्तार से जानकारी प्रदान की। आपने छात्र-छात्राओं को भविष्य में रोजगारोन्मुख कृषि की ओर प्रेरित करने के साथ कृषि के क्षेत्र में की जा रही नवीन तकनीक एयरोपोनिक्स एवं हाइड्रोपोनिक्स के संदर्भ में विस्तार से जानकारी दी। हर्ष नेचुरल फार्म से गुलाब के फूल, लौकी, खीरा एवं करेला देश के विभिन्न राज्यों के मण्डी में पहुॅचाई जा रही है। इंटर्नशिप पूर्णता प्रमाण-पत्र का वितरण दिनांक 18.07.2025 को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हर्षवर्धन चन्द्राकर डायरेक्टर हर्ष नेचुरल फार्म ने किया। अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. आर.के.पाण्डेय ने किया। इस कार्यक्रम में भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष- एम.एस.साहू. एवं भूगोल विभाग के सहायक प्राध्यापक- अमित टण्डन उपस्थित रहे। एम.ए. द्वितीय सेमेस्टर भूगोल के छात्र-छात्राएॅ अखलेश कुमार धु्रव, कु. दामिनी, कु. देवकी, धर्मेन्द्र साहू, कु. दीक्षा साहू, फागु राम, फलित कुमार, कु. गणिता, कमलेश कुमार, कु. केशरी, कु. खुशबू, कु. लोकेश्वरी, नवदीप साहू, कु. सरोजनी, कु. टामिन, कु. टीकेश्वरी ने सफलतापूर्वक इंटर्नशिप पूर्ण किया एवं प्रमाण-पत्र प्राप्त किया।